{"_id":"69f0ddaf282c53e72f0a6866","slug":"uncle-attacked-nephew-with-knife-in-plot-dispute-seriously-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-152499-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्लॉट विवाद में मामा ने भांजे पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्लॉट विवाद में मामा ने भांजे पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल
विज्ञापन
-पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में प्लॉट के विवाद में सोमवार रात आरोपी मामा नई बस्ती निवासी राधेश्याम ने अपने भांजे अभिषेक व उसके दोस्त सूरज पर मलियाना फाटक के पास चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया।
बागपत रोड स्थित चौहानपुरी निवासी अभिषेक ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके दो मामा राधेश्याम और कृष्णा हैं। वर्ष 2017 में छोटे मामा कृष्णा ने कंकरखेड़ा के पावली खास में 50 गज का एक प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट में आरोपी मामा हिस्सा मांग रहे थे, जिसको लेकर परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। पीड़ित के अनुसार वह और उसका दोस्त दोस्त सूरज प्लॉट से जुड़े लेनदेन में गवाह था। इसी बात को लेकर आरोपी मामा ने दोनों को मलियाना फाटक के पास पकड़ लिया। आरोपी ने दोनों के साथ गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि आरोपी ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ पकड़ लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।