फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ujjwala Yojana: No KYC, no subsidy, about 50 thousand consumers in Meerut may be affected

उज्ज्वला योजना : केवाईसी नहीं, तो सब्सिडी नहीं, मेरठ में लगभग 50 हजार उपभोक्ता हो सकते हैं प्रभावित

Wed, 15 Nov 2023 09:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 15 Nov 2023 09:34 AM IST
सार

यदि आपके खाते की केवाईसी नहीं हुई है, तो आपको गैस सिलिंडर की सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। जिले में लगभग 50 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी बैंक खाते की केवाईसी नहीं हुई है। ऐसे किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर का पैसा नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन
Ujjwala Yojana: No KYC, no subsidy, about 50 thousand consumers in Meerut may be affected
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए सरकार ने भले ही निशुल्क गैस सिलिंडर देने की योजना संचालित की हो, लेकिन सच्चाई यह है कि अभी भी जिले में लगभग 50 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी बैंक खाते की केवाईसी नहीं हुई है। ऐसे किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर का पैसा नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन


ऐसे सभी उज्ज्वला कनैक्शन गैस उपभोक्ताओं को शीघ्र बैंक में संपर्क कर अपने खाते से आधार को लिंक कराना होगा। इसको लेकर मंगलवार को भी मुख्य विकास अधिकारी ने पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शीघ्र ही उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एक लाख 82 हजार उपभोक्ता हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को सरकार ने नवंबर दिसंबर माह में एक गैस सिलिंडर निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके लिए उपभोक्ता को गैस वितरक के पास गैस की निर्धारित राशि जमा करनी होगी। जो सब्सिडी के रूप में वापस उपभोक्ता के खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपावली पर जिले भर में 27 हजार उज्जवला गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं ने ही गैस सिलिंडर लिए हैं। जिनकी सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में पहुंच रही है। इंडियन ऑयल कंपनी के गैस कनेक्शन की सब्सिडी की बात करें तो 14 नवंबर तक 1720 उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी पहुंची है। इसी प्रकार हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम के लगभग 2800 उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी पहुंची है।

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल ने पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि वह बैंक अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर शीघ्र सभी उज्जवला योजना के गैस उपभोक्ताओं की केवाईसी कराएं। इंडियन ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर कपिल कुमार का कहना है कि सभी गैस वितरकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके पास जमा उपभोक्ताओं के आधार कार्ड को उनके बैंक खातों से लिंक कराने में अहम भूमिका निभाएं।

बैंक खाते से लिंक कराए आधार
उज्जवला योजना के जिन उपभोक्ताओं ने दीपावली पर गैस सिलिंडर लिया है। उनको सब्सिडी का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक हर कीमत पर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराना ही होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसके बाद होली पर निशुल्क गैस सिलिंडर का लाभ पाने के लिए अगले साल 2024 में 31 मार्च तक हर कीमत पर बैंक में केवाईसी करानी ही होगी। तभी सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed