फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths were killed in an accident after the wedding ceremony

शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 06 Dec 2020 01:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Dec 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two youths were killed in an accident after the wedding ceremony
मृतकों का फाइस फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी।

विज्ञापन

 
शुक्रवार शाम सरधना निवासी कुलदीप पुत्र बिजेंद्र अपने साथी सचिन उर्फ मोनू पुत्र तरसपाल निवासी कुशावली के साथ अपनी बाइक पर बागपत में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात शादी से लौटते वक्त वह मैना पुट्ठी गांव में मोनू की ससुराल जा रहे थे। मैना पुट्ठी गांव के आगे पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन बाइक सवार को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यहभी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने लूटा पेट्रोल पंप, फायरिंग करते हुए फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। उनकी जेब में मिले मोबाइल से घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed