फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths died in separate accidents

अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 15 Sep 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in separate accidents
अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

दौराला/खरखौदा। थाना दौराला क्षेत्र में एनएच-58 पर सिवाया गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में मटौर गांव के पास एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। खरखौदा क्षेत्र में कैली गांव के पास कार की स्टेपनी बदलते समय अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मटौर गांव निवासी सचिन उर्फ लल्ला सोमवार को गांव के ही एक युवक की बाइक लेकर मेरठ किसी काम से गया था। देर रात लौटते समय सिवाया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई नीरज ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, गाजियाबाद निवासी अर्पित की बाइक में मटौर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अर्पित घायल हो गया। घायल को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वहीं, तीसरे हादसे में अलीगढ़ निवासी इमरान शरीफ पुत्र जफर अली, तंजीम खान 45 वर्ष पुत्र मुख्त्यार अहमद व नासिर तीनों दोस्त अपनी कार से अलीगढ़ से देहरादून घूमने के लिए गए थे। मंगलवार सुबह तीनों देहरादून से लौट रहे थे। जब वह गांव कैली में गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे तो उनकी कार का टायर पंचर हो गया। इमरान व नासर कार में बैठे रहे, जबकि तंजीम टायर बदलने लगा। मेरठ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इमरान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed