हादसा: सड़क किनारे खंभे से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में सड़क हादसे में बाइक सवार मिर्जापुर सैद व साहनपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को मुरादाबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तस्वीरें: छुट्टियों की खुशी और एक पल में उजड़ गई पांच जिंदगियां, एक ही परिवार के थे चार लोग
मंडावली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सैद उर्फ नयागांव निवासी जुल्फकार अपने दोस्त सोहनपुर निवासी दानिश के साथ बाइक से अपनी ससुराल गया था। स्योहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुकरपुर ससुराल से जुल्फकार अपने साले आसिफ और दोस्त दानिश को लेकर किसी काम से बाइक से अमरोहा चला गया। सोमवार की देर सात कांठ-स्योहारा हाईवे पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई। भीषण टक्कर में जुल्फकार व दानिश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मुरादाबाद भर्ती कराया। पुलिस ने युवकों के मौत की खबर परिजनों को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया।
परिजनों में छाया मातम
मिर्जापुर सैद निवासी शाहिद के पुत्र जुल्फकार (30) का एक वर्ष पहले गांव मुकरपुर से विवाह हुआ था। वहीं साहनपुर के मोहल्ला किला निवासी जहुर हसन का पुत्र दानिश (22) विदेश में नौकरी करने जाने वाला था। दानिश के एक सप्ताह बाद सऊदी अरब जाने से परिजनों में खुशी की लहर थी। मंगलवार की सुबह दानिश की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया।
हेलमेट होता तो जान बच जाती
पुलिस के अनुसार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। काश हेलमेट पहना होता तो युवकों की जान बच सकती थी।
तीन दोस्तों की मौत: पति का शव देख बिलख पड़ी पत्नी, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू, देखें भावुक तस्वीरें
मुरादाबाद पहुंचे परिजन
कांठ-स्योहारा नेशनल हाईवे पर मिर्जापुर सैद व साहनपुर के युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान भोलू ठेकेदार के साथ परिजन घटनास्थल पहुंचे। ग्राम प्रधान भोलू ठेकेदार के अनुसार मृतकों के शव का मुरादाबाद में पोस्टमार्टम किया जा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद युवकों के शव को गांव लाया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/