{"_id":"5fdefeb08ebc3e3c86121ea1","slug":"two-year-old-boy-fell-in-a-bucket-full-of-boiling-water-while-playing-in-shamli-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: खेलते हुए खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरी दो साल की मासूम, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: खेलते हुए खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरी दो साल की मासूम, उपचार के दौरान मौत
Sun, 20 Dec 2020 01:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली शामली में गर्म पानी से भरी बाल्टी बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव में गर्म पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बालिका बुधवार को खेलते वक्त खौलते पानी की बाल्टी में गिरने से बुरी तरह झुलस गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार को उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई
विज्ञापन
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी श्याम सिंह की दो पुत्रियां बुधवार को घर पर ही खेल रही थीं। श्याम सिंह की पत्नी ने बालिकाओं को नहलाने के लिए बाल्टी में गर्म पानी भर कर रखा था। पानी गुनगुना करने के लिए वह खुद ठंडा पानी लेने नलकूप पर चली गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन: खाप चौधरियों ने खोला मोर्चा, दूसरे दिन भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम
विज्ञापन
इसी बीच पांच वर्षीय मुस्कान और दो वर्षीय चंदो खेलते खेलते बाल्टी के नजदीक पहुंच गईं, जहां बालिका चंदू गरम पानी की बाल्टी में गिरकर बुरी तरह झुलस गई। आनन.फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया।
रविवार सुबह बालिका की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं बच्ची के माता पिता का का रो रो कर बुरा हाल है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/