फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two wrestlers in the West, both joined hands: Jayant

पश्चिम में दो पहलवान, दोनों ने हाथ मिला लिया : जयंत

Fri, 29 Mar 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 29 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two wrestlers in the West, both joined hands: Jayant
चांदपुर (बिजनौर)। भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी की जनसभा में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने नल चलाकर कमल खिलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिजनौर के लोग कुश्ती के शौकीन हैं। पश्चिम में दो ही पहलवान हैं और दोनों ने हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भाजपा रालोद गठबंधन पर कहा कि बिजनौर के लोगों को कुश्ती का बहुत शौक है। कुश्ती में दो ही पहलवान लड़ने वाले होते हैं। पश्चिम में दो ही पहलवान लड़ने वाले हैं। अब जब दोनों पहलवानों ने हाथ मिला लिया है तो बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी की किस्मत भी भाग्यशाली हो गई है। उन्होंने 400 पार के नारे पर कहा कि यदि तुम बिजनौर प्रत्याशी को दिल्ली तक पहुंचा दोगे तो गन्ने का मूल्य भी 400 पार हो जाएगा।
विज्ञापन

महिलाएं जो फैसला लेती हैं अच्छा ही लेतीं हैं। भले ही सभा में महिलाओं को लेकर नहीं आए लेकिन बिजनौर हो या नगीना हमारे प्रत्याशी मातृ शक्ति से ही जीतेंगे। उन्होंने रालोद के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने हर मोड़ पर चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजित सिंह और अब मेरा साथ दिया है। इस मौके पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर और हल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस मौके पर पूर्व सांसद मुंशीराम पाल व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान के संयुक्त अध्यक्षता व रालोद जिलाध्यक्ष नागेंद्र पवार के संचालन में चले कार्यक्रम में बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी चंदन चौहान, नगीना प्रत्याशी ओम कुमार, कैबनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक सूची चौधरी, एश्वर्य मौसम चौधरी, विधायक अशोक राणा, जिला परिषद अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा प्रभारी सुनील भड़ाना, डॉ. नीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed