फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides conflict and seven peoples injured in a village at Saharanpur of Uttar Pradesh

सहारनपुर: दो पक्षों में चले धारदार हथियार, सात लोग घायल, ये थी विवाद की वजह

Fri, 22 May 2020 06:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Two sides conflict and seven peoples injured in a village at Saharanpur of Uttar Pradesh
घायल युवक से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में देवबंद के रणखंडी गांव में शुक्रवार को मोबाइल ठीक कराने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुई कहासुनी में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


रणखंडी में मोबाइल ठीक कराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों में फिर से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, सहारनपुर में पांच नमाजियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हुई मारपीट में भोपाल, उसका भाई राजू, जयसिंह, जयप्रकाश, राकेश जबकि दूसरे पक्ष के शेखर और उसका भाई अर्जुन घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। 

कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्ष अभी घायलों की मरहम पट्टी करा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed