फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides clashed with sticks, injuring nine people.

Meerut News: दो पक्षों के विवाद में चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल

Sun, 28 Sep 2025 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed with sticks, injuring nine people.
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव चेतावाला में दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षों के करीब नौ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा। शाम तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थीं। पुलिस ने चार लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

रविवार को दाेपहर के समय जमीन के विवाद को लेकर गांव के एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से विनीत, विशाल, मनीष व अभय घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अंजु, लक्ष्मी, इंद्रराज, दुष्यंत व विपिन घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से है।
विज्ञापन

झगड़े की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। बाद में दोनों ही पक्षों ने तहरीर नहीं दी और कार्रवाई से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा विवाद किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed