फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides clashed after a bike hit the side, three people including a woman were injured.

Meerut News: बाइक की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े, महिला समेत तीन घायल

Tue, 03 Mar 2026 08:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 03 Mar 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed after a bike hit the side, three people including a woman were injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर महताब सिनेमा के पास बाइक टकराने पर चार युवकों ने एक किशोर पर हमला कर दिया। आरोप है कि बचाव में आई मां और रिश्तेदार से भी मारपीट कर दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे रोड थाने पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महताब सिनेमा अब्दुल करीम गली निवासी रोशन ने बताया कि उसका बेटा साहजेब घर के पास बाइक खड़ी कर रहा था। इसी दौरान यहां से निकल रहे जीशान को बाइक की साइड लग गई। जिसके बाद उसने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर जीशान ने अदनान, राशिद व अन्य लोगों को बुला लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। साहजेब को बचाने जब रोशन व उसका ननदोई यासीन आया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट कर दी। इसी दौरान रोशन की नाक की बाली अन्य जेवरात भी गिर गए। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। रेलवे रोड पर रोशन ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article