फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two parties fight over a love Marrige dispute in saharanpur District

प्रेम विवाह के विवाद को लेकर रंजिशन भिड़े दो पक्ष, जमकर पथराव, होमगार्ड समेत 11 घायल 

Thu, 06 Aug 2020 01:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Aug 2020 01:59 AM IST
सार

  • थाना मिर्जापुर के शाहपुर बांस में मंगलवार की रात भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
two parties fight over a love Marrige dispute in saharanpur District
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थाना मिर्जापुर क्षेत्र के शाहपुर बांस गांव में प्रेम विवाह से हुई रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पथराव में मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस की गाड़ी पर तैनात एक होमगार्ड समेत दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को रात में ही सीएचसी बेहट लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को चोट अधिक लगने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पथराव मंगलवार की देर रात हुआ। गांव शाहपुर बांस निवासी विजय की भांजी सिया ने उनके गांव में ही कपिल पुत्र कैलाश से घरवालों की मर्जी के बिना प्रेम विवाद किया था। इसी बात को लेकर विजय और कपिल के परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विजय की बहन सलोचना अपनी ससुराल गांव हरेटी थाना देहात कोतवाली से यहां शाहपुर बांस में अपने मायके में भाई विजय के घर आई थी। सिया को जब पता चला, कि उसकी मां मामा के यहां आई हुई है, तो सिया मां से मिलने के लिए विजय के यहां पहुंच गई। इसका विजय और उसकी बहन सलोचना ने विरोध किया।

इसी बात को लेकर विजय और कपिल  पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ी, कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया। सूचना मिलने पर यूपी-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस पर तैनात होमगार्ड मदनलाल पत्थर लगने से घायल हो गया।

पथराव में होमगार्ड के अलावा दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाने से और फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया और घायलों को लेकर रात में ही सीएचसी बेहट लेकर पहुंची।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चोट अधिक होने के कारण एक पक्ष के तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मिर्जापुर विरेशपाल गिरि ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
 
 पथराव में एक पक्ष से पुष्पेंद्र, विजय, कृष्ण पुत्रगण कलम सिंह, सलोचना पत्नी सोनू, बबली पत्नी पुष्पेंद्र, पूजा पत्नी विजय और दूसरे पक्ष से कपिल पुत्र कैलाशचंद, आशू, रचना, ऋतु पुत्री कैलाशचंद घायल हुए हैं। इनमें से विजय, पुष्पेंद्र व कृष्ण को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed