फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties clash over firing drain in Sardhana, Meerut, two injured firing

मेरठ के सरधना में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग, दो को लगी गोली 

Sat, 05 Dec 2020 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Dec 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash over firing drain in Sardhana, Meerut, two injured  firing
meerut police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे सरधना में शनिवार को नाली निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग हुई। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना थानाक्षेत्र के समसपुर सुरानी गांव में शनिवार को सुबह के समय वर्तमान प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू के द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा था। इसी बीच पूर्व प्रधान अशोक पक्ष के द्वारा विरोध किया गया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज से लेकर मारपीट पर उतर आए। इसी बीच वर्तमान प्रधान पक्ष ने फायरिंग कर दी जिसमें पूर्व प्रधान पक्ष से अशोक वह उसका लड़का संदीप घायल हो गए जबकि वर्तमान प्रधान पक्ष से तेजवीर का भतीजा दीपांशु घायल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में घायलों को उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वर्तमान प्रधान की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ आरपी शाही का कहना है कि साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed