फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two new corona patients found in meerut, omicron will be investigated, police make challan in night curfew

दिन में ढिलाई रात में कड़ाई: पुलिस ने जमकर काटे चालान, मेरठ में कोरोना के दो नए मरीज मिले, ओमिक्रॉन की होगी जांच 

Sun, 26 Dec 2021 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

रात्रि कर्फ्यू लागू कराने के लिए शनिवार रात पुलिस अमला सड़क पर उतर गया। 11 बजे ढाबे, होटल और अन्य दुकानें बंद कराईं। एसपी सिटी और सर्किल के सभी सीओ रात में थानेदार को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। इसी बीच शहर में कोरोना के दो मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
two new corona patients found in meerut, omicron will be investigated, police make challan in night curfew
meerut market - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दिन में लापरवाही बरती जा रही है, न लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। पुलिस भी कोई सख्ती नहीं कर रही है। वहीं रात में 11 बजे के बाद कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। ठंड में इक्का दुक्का जो लोग मिल रहे हैं, पुलिसकर्मी उनका चालान काट रहे हैं। इस तरह से कोरोना रोक पाना मुमकिन नहीं लग रहा है। वहीं मेरठ में शनिवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इनकी ओमिक्रॉन जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


रविवार को दो बच्चों समेत कोरोना के तीन नए मरीज मिले 
मेरठ में रविवार को दो बच्चों समेत कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। इनके सेंपल ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे जाएंगे। बताया गया इनमें स्वीडन से आई 38 वर्षीय महिला व उसका 11 साल का बेटा भी शामिल है। यह महिला 23 दिसंबर को मेरठ के दौराला क्षेत्र में आई थी। वहीं तीसरा संक्रमित सेंट मेरीज स्कूल का 11 वर्षीय एक छात्र है। वह छठी कक्षा का छात्र है। स्कूल में उसके संपर्क वाले और उसके परिजनों की भी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है। उनके सैंपलों की जांच की जाएगी। बताया गया कि स्वीडन से लौटी महिला के संपर्क वालों की जांच हो गई है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।  
विज्ञापन


रात्रि कर्फ्यू लागू कराने के लिए शनिवार रात पुलिस अमला सड़क पर उतर गया। 11 बजे ढाबे, होटल और अन्य दुकानें बंद कराईं। शहर को 24 और देहात को 16 सेक्टर में बांटा गया है। फोर्स की मुस्तैदी देखने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी और सर्किल के सभी सीओ रात में थानेदार को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। एसपी सिटी ने कहा कि आज पहला दिन है, लोगों पर सख्ती न करें। लोगों से अपील करके की इस महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा दी गाइडलाइन का पालन करें। रात्रि में 11 बजने से पहले व्यापारी दुकान बंद कर दें। 

यह भी पढ़ें: Year Ender 2021: वो पांच हाई-प्रोफाइल मर्डर केस, जिनकी पूरे देश में पहुंची गूंज, कहीं भाजपा नेता तो कहीं नेशनल खिलाड़ी का हुआ मर्डर

कोरोना के दो नए मरीज मिले ओमिक्रॉन की होगी जांच
ओमिक्रॉन के खौफ के बीच शनिवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में इनकी पुष्टि हुई है। सैंपल ओमिक्रॉन की जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। 
विदेश से आए 17 लोगों समेत शनिवार को 5284 लोगों की कोरोना की जांच की गई, दो लोगों के अलावा बाकी की रिपोर्ट नेगेटिव है।

विदेश से जिले में 87 लोग और आए हैं। इस साल 21 नवंबर के बाद से अब तक 2079 लोग विदेश से आ चुके हैं, जिनमें से 1192 की जांच हो चुकी है 9 लोग बिना जांच लौट गए, जबकि 192 के नंबर रिपीट निकले। अब 686 की जांच बाकी है। जिले में अब तक 66052 मरीज मिल चुके हैं। पांच केस सक्रिय हैं। 

यह भी पढ़ें: फर्जीवाड़े की खुली पोल: हाजी गल्ला के बाद उजागर हुए हाजी इकबाल के कारनामे, पांच करोड़ की जमीन पर जमाया कब्जा 

डेंगू मुक्त हुआ मेरठ कोई सक्रिय केस नहीं
डेंगू का शनिवार को कोई मरीज नहीं मिला। न ही कोई सक्रिय केस है। तीन सक्रिय केस थे, तीनों स्वस्थ हो गए हैं। 18 अगस्त से इस साल मरीजों की कुल संख्या 1648 पहुंची। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतने मरीज मेरठ में एक साल में नहीं मिले।

यहां मच्छर जनित रोगों में सबसे ज्यादा 1103 मरीज चिकनगुनिया के 2016 में मिले थे। इसके अलावा डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज एक साल में 660 मिले थे। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि ठंड बढ़ने पर डेंगू का प्रकोप कम हो जाता है। इसके अलावा एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग का भी असर रहा, जिससे मरीज कम हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed