फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two including a woman died in road accidents

सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत

Sun, 21 Nov 2021 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two including a woman died in road accidents
सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

- बच्चा गंभीर रूप से घायल, ट्रक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर/मवाना। शनिवार को भूनी चौराहे पर ट्रक की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। दूसरी ओर, मवाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मवाना से लौट रहे एसएसपी ने उसे मेरठ मेडिकल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बा हर्रा निवासी अनीशा (40) पत्नी जाहिद अपने बेटे दानिश के साथ शादी के लिए कपड़े खरीद कर सरधना से वापस घर लौट रही थी। वह भूनी चौराहे पर खड़ी होकर टेंपो का इंतजार कर रही थी। सरधना की ओर से एक ट्रक आया, जिसमें आग लगी हुई थी। ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे पहले की वहां खड़े लोग कुछ समझ पाते महिला की मौत हो चुकी थी। जबकि उसका बेटा दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर महिला के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया गया कि महिला को रविवार को खतौली में किसी शादी में जाना था। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की रिपोर्ट ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है। वहीं, दूसरी ओर हादसा कर भाग रहे चालक को ट्रक सहित लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। चालक वसीम ने बताया कि ट्रक में आग लगने के कारण वह जान बचाकर भाग रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, मीरापुर के गांव खेड़ी सराय निवासी तुषार तोमर (20) बाइक पर मेरठ से अपने गांव लौट रहा था। वह मवाना खुर्द पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचा तो बाइक स्लिप हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मवाना से संपूर्ण समाधान दिवस से लौट रहे एसएसपी ने गाड़ी रुकवाई तथा घायल पडे़ तुषार तोमर को साथ चल रही गाड़ी में डालकर इलाज के लिए मेरठ भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने अस्पताल पहुंच कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया तथा तुषार के शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed