फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two hours' search for life buried in the rubble, then the hope was broken

तीन घंटे चला बचाव अभियान

Fri, 10 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two hours' search for life buried in the rubble, then the hope was broken
मलबे में दबी जिंदगी की दो घंटे की तलाश, फिर टूट गई आस
विज्ञापन

तीन जेसीबी और सैकड़ों ग्रामीण जुटे रहे ढांग की मिट्टी हटाने में, दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़ (सहारनपुर)। कुएं की ढांग गिरने और उसके मलबे में दो चचेरे भाइयों के दबे होने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तीन जेसीबी बुला ली गई। परिजन उनके जिंदा की आस में ईश्वर से प्रार्थना करते रहे। दो घंटे बाद मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। परिवार में हुई दो मौतों से कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नारायणपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव शिवकुमार (45) पुत्र हरिचंद सैनी और उनके चचेरे भाई अंकित सैनी (28) पुत्र राम सिंह 25 फीट गहरे कुएं में मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मलबा हटाना शुरू कर दिया। सूचना पर स्थानीय विधायक मुकेश चौधरी, एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, कोतवाल नरेश कुमार व तहसीलदार आदि पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। गांव निवासी भाजपा नेता अनिल सैनी ने बताया कि जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम
नकुड़। मृतक शिवकुमार के 14 व 16 वर्ष के दो बेटे और मृतक अंकित के पांच वर्ष का एक बेटा व तीन वर्ष की बेटी है। दोनों भाइयों की पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल था। चचेरे भाइयों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। हर कोई उनके घर सांत्वना देने पहुंच रहा है। विधायक मुकेश चौधरी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed