फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two friends riding bike died after being hit by a truck in Budhana

Road Accident: गलत दिशा में आ रही बाइक ट्रक से टकराई, हादसे में दोस्तों की मौत

Tue, 28 Nov 2023 09:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 28 Nov 2023 09:55 PM IST
सार

देर शाम बाइक पर सवार होकर कस्बे से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कांधला रोड पर गांव जौला में उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two friends riding bike died after being hit by a truck in Budhana
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ाना थाना क्षेत्र में कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर जौला गांव में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों  डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे और  दुकान से वापस गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद गम का माहौल है।

विज्ञापन


बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर निवासी योगेश (32) पुत्र भंवर सिंह और बंटी (28) पुत्र जगदीश बुढ़ाना में कारों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे। मंगलवार देर शाम बाइक पर सवार होकर कस्बे से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कांधला रोड पर गांव जौला में उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed