{"_id":"6a871ee4175272b8a30ba842","slug":"two-friends-from-maliana-die-in-a-road-accident-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108373-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में मलियाना के दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में मलियाना के दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेरठ बाईपास एनएच-58 पर पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
- बाइक पर सवार होकर बुधवार देर रात फरीदाबाद से लौट रहे दोनों
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द(मेरठ)। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानी थाना क्षेत्र स्थित सुभारती पुलिस चौकी के पास बुधवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों मलियाना निवासी अमित और दीपक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। गांव में भी शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, मेरठ शहर के थाना टीपीनगर क्षेत्र अंतर्गत मलियाना निवासी अमित प्रजापति (25) पुत्र सुरेश और उसका दोस्त दीपक (24) पुत्र जगदीश हरियाणा के फरीदाबाद में बिजली फिटिंग और अर्थिंग का काम करते थे। बुधवार देर रात करीब 11.45 बजे दोनों दोस्त फरीदाबाद से मोटर साइकिल द्वारा मेरठ स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर जानी थाना के सुभारती पुलिस चौकी के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें चपेट में लेकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दोस्त बाइक से उछलकर हाईवे पर दूर जा गिरे। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण दोनों लहूलुहान होकर मौके पर ही तड़पने लगे।घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों की सूचना पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पास ही स्थित सुभारती अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। अत्यधिक खून बह जाने और अंदरूनी चोटों के कारण बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस की सूचना पर हादसे की जानकारी पाकर रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए थे। दोनों की मौत होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसा करने वाले वाहन की पहचान के लिए हाईवे और सुभारती चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उनकी बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
ठेके पर अर्थिंग का काम करते थे दोनों
मलियाना निवासी अमित और दीपक दोनों गहरे दोस्ते थे। दोनों ही ठेके पर बिजली फिटिंग के बाद अर्थिंग का काम करते थे। फरीदाबाद में भी उन्हें ठेका मिला हुआ था। वहां से काम पूरा करके बुधवार रात दोनों घर लौट रहे थे। दोनों की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। परिजनों की आर्थिक हालत भी सामान्य है। अमित अपने पीछे चार बच्चों और दीपक दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।