फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two friend dies and one injured in bike accident at Saharanpur

हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक की जून में होनी थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 19 Apr 2019 02:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Apr 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Two friend dies and one injured in bike accident at Saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जनपद में दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

  
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में काली नदी चेकपोस्ट पर गुरुवार देर रात दो मोटर साइकिलों की आमने- सामने से भिड़त हुई। इस हादसे में अर्जुन (25 वर्ष) पुत्र सुखपाल सिंह निवासी बुढ़ाखेड़ा अहीर और मोनू (24 वर्ष) पुत्र पहल सिंह निवासी बिंडु खड़कपुर थाना झबरेड़ा की मौत हो गई। बताया गया कि ये दोनों ही युवक अविवाहित थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अर्जुन की जून में शादी होनी थी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed