फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two family members has between conflict on Family Counseling Center in Meerut city

मेरठ: मायके और ससुराल वालों में जमकर मारपीट, परामर्श केंद्र पर मची अफरा-तफरी, चार हिरासत में

Sat, 07 Mar 2020 05:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Mar 2020 05:22 PM IST
सार

मेरठ में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र पर मायके और ससुराल वालों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो- दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Two family members has between conflict on Family Counseling Center in Meerut city
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के दो- दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार भोला रोड के शेखपुरी निवासी जासमीन की शादी दो पर्ष पूर्व रछौती निवासी साजिद से हुई थी। आरोप है कि निकाह के कुछ महीनों बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने जासमीन को भी परेशान करना भी शुरू कर दिया। जासमीन के परिजनों ने बताया कि युवक पत्नी को बिना बताए सऊदी अरब चला गया। उसने करीब छह महीने बाद पत्नी और ससुराल वालों को फोन पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी समारोह से लौटते वक्त छेड़छाड़, फिर जमकर चले धारदार हथियार, संघर्ष में 12 से ज्यादा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मायके वाले बेटी को अपने घर ले गए। इसके बाद ही मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। शनिवार को पुलिस लाइन में काउंसलिंग के लिए दोनों परिवार के लोगों को पुलिस ने बुलाया था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। फिर बाद में आपस में भिड़ गए। इससे वहां अफरा- तफरी मच गई। 

उधर, पुलिसकर्मी और अन्य लोगों ने तुरंत बीच- बचाव कराते हुए दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के दो- दो लोगों को हिरासत ले लिया। इसके बाद सभी को थाने ले आई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed