{"_id":"5fdfaf398ebc3e3eb532ff27","slug":"two-corona-warriors-donated-plasma-in-medical-meerut-news-mrt5165880200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में दो कोरोना योद्धाओं ने दान किया प्लाज्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में दो कोरोना योद्धाओं ने दान किया प्लाज्मा
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में रविवार को दो कोरोना योद्धाओं ने प्लाज्मा दान किया। इस प्लाज्मा का इस्तेमाल कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में किया जाएगा।
प्लाज्मा दान करने वाले ओमदेव मुजफ्फरनगर व विपिन शर्मा मेरठ के निवासी हैं। इनका ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव और ओ नेगेटिव है। कोरोना को हराकर पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके इन दोनों लोगों का कहना है कि कोरोना होना तो दुखद था, मगर यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उनका प्लाज्मा कोरोना मरीज की जिंदगी बचाने में काम आएगा।
दरअसल, हाल ही में मेडिकल कॉलेज में खून से प्लाज्मा निकालने की मशीन आई है। इससे कोरोना को हरा चुके लोगों का प्लाज्मा निकाला जाएगा। मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोनिका राठी ने बताया कि प्लाज्मा निकालने में 40 से 60 मिनट का समय लगता है। कोरोना के जो मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, उनका 28 दिन का कोरोना समय पूरा हो चुका है, वह 3 महीने तक प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं। 15 दिन बाद कोरोना योद्धा दोबारा प्लाज्मा दे सकते हैं। एक बार में 200 एमएल प्लाज्मा लिया जाता है, जो एक मरीज को एक बार में चढ़ाया जा सकता है।