फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two cases of sexual assault in Meerut, Arif became Monu and police started investigation

UP: आरिफ से बना मोनू, फिर दोस्त संग महिला के साथ दरिंदगी, दूसरे मामले में युवती का कराया गर्भपात

Sat, 24 Sep 2022 08:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Sep 2022 08:21 PM IST
सार

आरिफ ने मोनू बनकर महिला के साथ दोस्ती की। इसके बाद दोस्त संग महिला के साथ समाूहिक दुष्कर्म किया। वहीं दूसरे मामले में युवती का गर्भपात कराया गया है।

विज्ञापन
Two cases of sexual assault in Meerut, Arif became Monu and police started investigation
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जहां भावनपुर के पचपेड़ा गांव में आरिफ ने खुद को मोनू बताकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया तो वहीं कंकरखेड़ा में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद युवती का गर्भपात भी कराया गया।

विज्ञापन


भावनपुर में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात
बताया गया कि वारदात में उसका दोस्त भी शामिल रहा। महिला का भाई एडीजी मेरठ जोन कार्यालय स्थित फार्म में मजदूरी करता है। पीड़िता ने शुक्रवार को सीओ सदर देहात कार्यालय में इंसाफ की गुहार लगाई। इसके बाद भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मूलरूप से बरेली निवासी महिला की शादी पांच साल पहले भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है। वह अपने तीन साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। तीन माह पहले महिला पचपेड़ा गांव में खेत पर मजदूरी करने गई थी। वहां आरिफ से मुलाकात हुई। आरोप है कि आरिफ ने अपना नाम मोनू बताया और महिला से दोस्ती कर ली। आरिफ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। महिला का ब्लैकमेल कर आरिफ के साथ उसके दोस्त ने भी महिला से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

महिला ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी तो उसने एडीजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया। पीड़िता शुक्रवार को भाई के साथ गंगानगर स्थित सीओ सदर देहात के पास पहुंची। सीओ पूनम सिरोही ने थाना पुलिस को मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करा मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।
 
कंकरखेड़ा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
कंकरखेड़ा के शिव लोकपुरी निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया। 

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें

पीड़िता ने इस मामले में कंकरखेड़ा थाने में आरोपी रोहित और उसके पिता नरेश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed