फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two car riders lost their lives at a speed of 120

Meerut News: 120 की रफ्तार में जान गंवा बैठे दो कार सवार

Tue, 05 Dec 2023 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two car riders lost their lives at a speed of 120
गंगानगर (मेरठ)। एनएच-119 (मवाना रोड) स्थित बहचौला फ्लाईओवर इंटरचेंज पर रविवार रात सवा तीन बजे फिल्मी स्टाइल में तेज रफ्तार कार 18 टायरा ट्रक में घुस गई। टक्कर के बाद कार की छत अलग हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार को काटकर चारों को बाहर निकाला। पुलिस को क्षतिग्रस्त कार की स्पीडोमीटर की सूई 120 किलोमीटर प्रति घंटे पर रुकी मिली है।
विज्ञापन


गंगानगर आई-ब्लॉक निवासी 21 वर्षीय पवन अपने बड़े भाई काकू और कसेरूबक्सर निवासी 23 वर्षीय रवि पुत्र ब्रजपाल के साथ कार में मवाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में गए थे। उनके साथ आई ब्लॉक निवासी अन्य दोस्त 20 वर्षीय दीपक पुत्र समय सिंह भी था। परिजनों के अनुसार रवि किसी के यहां गाड़ी चलाता था। वह अपने मालिक की स्विफ्ट डिजायर कार ले गया था। रात में करीब तीन बजे चारोें घर लौट रहे थे। बहचौला में इंटरचेंज के पास फ्लाईओवर की बाएं साइड बंद की हुई है। इससे मेरठ की ओर से जाने वाले वाहन टर्न लेकर दाएं ओर की सड़क पर आते हैं।
विज्ञापन

रात में पीओपी के बोरों से भरा 18 टायरा ट्रक यहां मुड़ रहा था। इसी दौरान तेज गति होने के कारण यह कार ट्रक के बीच में घुस गई और उसकी छत अलग जा गिरी। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद कार को काटकर चारों को बाहर निकाला गया। तब तक रवि और पवन की मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर हालत में काकू और दीपक को सूर्य अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन दीपक को मेडिकल कॉलेज ले गए। पुलिस टीम ने कार और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




माता-पिता, भाई को खो चुकी दीपा, एक भाई की हालत गंभीर



गंगानगर आई-ब्लॉक निवासी दीपा की शादी कंकरखेड़ा में हुई है। हादसे में छोटे भाई पवन की मौत हो गई, जबकि दुकान पर काम करने वाले भाई काकू की हालत बेहद गंभीर है। पिता देवराज पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी काफी साल पहले मौत हो गई थी। उनकी जगह मां मधु को नौकरी मिल गई थी। दो साल पहले मां की भी कैंसर से मौत हो गई। अब हादसे में भाई पवन भी चला गया और एक की हालत गंभीर है। परिजनों के अनुसार पवन मजदूरी करता था। घर की स्थिति देख हर किसी की आंख नम हो गई। घर में अकेली बहन और कुछ रिश्तेदार व पड़ोसी सांत्वना देने पहुंचे।


रवि ने पत्नी को फोन कर जल्द लौटने को कहा था

रवि चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। दो साल पहले उसकी शादी पल्लवी से हुई थी। उसकी आठ माह की बेटी वाणी हैं। पिता ब्रजपाल मजदूरी करते हैं। मां बलेशरी, दो बहन मानसी व गुनगुन और एक भाई शुभम हैं। परिजनों के अनुसार घर में बड़ा होने के चलते रवि ने पहले ही जिम्मेदारी संभाल ली थी। वह इन दिनों ड्राइविंग करता था। शादी में भी वह मालिक से मांगकर उनकी कार ले गया था। परिजनों के मुताबिक रात 10 बजे रवि ने पत्नी पल्लवी से फोन पर बात कही थी। इसमें रवि ने कुछ ही देर में लौटने की बात कही थी, लेकिन उसकी मौत की सूचना मिली। आठ माह की बेटी और पल्लवी को बिलखता देख सबकी आंखें नम हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव का अंतिम संस्कार किया गया।




-----
पहला दर्द भूल नहीं पाई, अब दूसरा मिला

हादसे में घायल हुआ 20 वर्षीय दीपक टाइल्स लगाने का काम करता है। पिता समय सिंह पैरालाइसिस होने के कारण घर में रहते हैं। मां कृष्णा देवी घर के बाहर दुकान करती हैं। दीपक छह भाइयों में सबसे छोटा है। परिजनों के मुताबिक बीते 25 मई को तूफान आया था। इस दौरान 30 वर्षीय मिंटू बाइक पर मोदीपुरम से काम करके लौट रहा था। पीएससी नाले के पास तूफान से होर्डिंग टूटकर उसके ऊपर आ गिरा था। इसमें मिंटू की मौत हो गई थी। एक भाई मोनू पीएसी में जवान है। दो बहनें रेखा और ज्योति हैं। घटना के बाद से मां कृष्णा देवी का बुरा हाल हैं। उनका कहना है कि अभी पहले दर्द को ही नहीं भूला पाई हूं, अब भगवान ने दूसरा दर्द दे दिया। परिजन उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed