फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two buses started operating on the Meerut to Chandpur via Hastinapur route.

Meerut News: मेरठ से चांदपुर वाया हस्तिनापुर मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू

Tue, 19 May 2026 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Two buses started operating on the Meerut to Chandpur via Hastinapur route.
(जनसुनवाई पोर्टल का असर)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने आम जनता की सहूलियत के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जनसुनवाई पोर्टल पर आई शिकायत और जनता की मांग पर तत्काल संज्ञान लेते हुए विभाग ने मेरठ के भैंसाली बस डिपो से चांदपुर मार्ग पर दो नई बसों का संचालन शुरू कर दिया है। यह बसें वाया मवाना, हस्तिनापुर और जलीलपुर होते हुए चांदपुर तक का सफर तय करेंगी।
मवाना निवासी विनोद कुमार, यशवीर और राजवीर ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से इस मार्ग पर बसें चलाने का अनुरोध किया था। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए मेरठ डिपो की केंद्र प्रभारी ईरा रानी मित्तल ने तत्परता दिखाई। उन्होंने सीधे आवेदक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा और रूट की जरूरत को समझा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को आश्वस्त करते हुए 16 मई से ही इस मार्ग पर वाहन दो बसों को उतार दिया गया है। बसों का संचालन शुरू होने पर आवेदकों और स्थानीय यात्रियों ने परिवहन निगम के इस त्वरित फैसले पर पूरी संतुष्टि जताई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) मेरठ ने रिपोर्ट तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंप दी है। साथ ही इसकी एक प्रति लखनऊ स्थित प्रधान प्रबंधक (आईजीआरएस) को भी भेज दी गई है। इस नए रूट के चालू होने से मवाना, हस्तिनापुर और जलीलपुर के दैनिक यात्रियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। शिकायतकर्ताओं ने भी संतुष्टि दिखाते हुए कहा कि अब इस संपर्क मार्ग पर यात्रियों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed