{"_id":"5fcbe8c68ebc3ecfdc542478","slug":"two-bike-riders-returning-from-the-wedding-ceremony-died-in-an-accident-sardana-news-mrt514266092","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन

सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर शुक्रवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी।
शुक्रवार शाम सरधना निवासी कुलदीप पुत्र बिजेंद्र अपने साथी सचिन उर्फ मोनू पुत्र तरसपाल निवासी कुशावली के साथ अपनी बाइक पर बागपत में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात शादी से लौटते वक्त वह मैना पुट्ठी गांव में मोनू की ससुराल जा रहे थे। मैना पुट्ठी गांव के आगे पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन बाइक सवार को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। उनकी जेब में मिले मोबाइल से घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर की जाएगी।