{"_id":"6a0083e60a1b7bed70073fb8","slug":"two-accused-of-slaughtering-a-protected-animal-arrested-in-an-encounter-meerut-news-c-72-1-smrt1015-153073-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संरक्षित पशु का कटान करने के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संरक्षित पशु का कटान करने के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sun, 10 May 2026 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 10 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
किनानगर गांव की ओर हाईवे पर हुई मुठभेड़, दोनों के पैर में गोली लगी
तमंचे, कारतूस और कटान के उपकरण बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थानाक्षेत्र के जिठोली गांव में संरक्षित पशुओं का वध करने के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, लकड़ी के गुटके, रस्सी, चापड, छुर्रे, और निशानदेही से एक अधजली बाइक बरामद की है।
भावनपुर थाना के गांव जिठोली निवासी अनिल कुमार के ईख के खेत में 30 अप्रैल को संरक्षित पशु का वध कर आरोपी भाग गए थे। जिसके अवशेष खेतों में मिले थे। संरक्षित पशु मालिक गांव निवासी मुरलीपुर निवासी प्रमोद कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार सुबह साढ़े चार बजे पुलिस को मुखबिर से कुछ संदिग्धों के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने भावनपुर से किनानगर गांव की ओर हाईवे पर संदिग्धों को रोकने का चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच तीन युवक भावनपुर से किनानगर की ओर आते नजर आए। पुलिस के अनुसार तीनों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी।
विज्ञापन
घायलों की पहचान मान उर्फ फरमान निवासी शालीमार गार्डन थाना लिसाड़ी गेट और उमर दराज निवासी नई बस्ती शाहजहांपुर थाना किठौर के रूप में हुई। सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।