फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused of robbery arrested with stolen bike

चोरी की बाइक के साथ लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery arrested with stolen bike
चोरी की बाइक के साथ लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने बाइक चोरी व एक सप्ताह पूर्व भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट की वारदात को कबूला। पुलिस ने दोनों बदमाशों से चोरी हुई बाइक व लूट की नकदी बरामद कर चालान कर दिया।
बृहस्पतिवार रात एसआई उदयभान पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे। आसिफबाद की ओर से बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए लोधीपुर नहर झाल से बाइक सहित दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में अपनी पहचान ग्राम चितमाना शेरपुर निवासी अश्वनी पुत्र सौराज और साहिल पुत्र जहीर बताया।
विज्ञापन

वहीं, एक सप्ताह पूर्व भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट विमलेश से 9 नवंबर को बढ़ला नहर पुल पर हुई छह हजार रुपये लूट की घटना को कबूल लिया। पुलिस ने लूट के अश्वनी से 2275 रुपये, साहिल से 2300 रुपये बरामद किए। आरोपियों ने दिल्ली से बाइक चोरी की वारदात को भी कबूला। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शुक्रवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed