{"_id":"6a8722e9b8b50585630b45a5","slug":"two-accused-injured-in-police-encounter-meerut-news-c-72-1-mct1011-158045-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पुलिस की बृहस्पतिवार को गो तस्करी के दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। उनकी पहचान लोहिया नगर निवासी याद इलाही व लिसाड़ी गेट निवासी याकूब के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस के साथ यह मुठभेड़ हुई। दोनों आरोपियों पर पूर्व में गोवध अधिनियम की कई प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस तस्करों के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।