फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for robbing mobile from girl

युवती से मोबाइल लूटने के दो आरोपी दबोचे

Thu, 30 Sep 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing mobile from girl
युवती से मोबाइल लूटने के दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में अलीपुर व गंगनहर पटरी पर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने ईकडी रोड पर आम के बाग के निकट से बुधवार सुबह धर दबोचा। बदमाशों ने मोबाइल लूट की घटना कबूल की। साथ ही उनके पास से बिना नंबर की बाइक भी मिली है। पुलिस उसकी भी जांच में जुटी है।
सीओ आरपी शाही ने बताया कि 28 सितंबर को आकांक्षा पुत्री नरेंद्रपाल निवासी गांव एतमादनगर अलीपुर द्वारा सूचना दी गई कि दौराला मार्ग पर बेगमाबाद में राजगार्डन के पास बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

बुधवार को ईकडी रोड पर मेहरमती गणेशपुर के जंगल में आम के बाग के पास बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम शादाब पुत्र सगीर व शाहरुख पुत्र शाहिद निवासी गांव मेहरमती गणेशपुर बताया। उनके कब्जे से आकांक्षा से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिय है। वहीं उनसे बरामद बिना नंबर की बाइक भी कब्जे में ली गई है। इसकी भी जांच की जा रही है। दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed