फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck hits tractor on Sardhana Road and, a youth dies in Meerut

दर्दनाक: मेरठ में हादसा, टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक ने युवक को 100 मीटर तक घसीटा, मौत से मचा कोहराम

Tue, 12 Sep 2023 12:12 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Sep 2023 12:12 AM IST
सार

Meerut Accident News : मेरठ में सरधना रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक लगभग 100 मीटर तक युवक को घसीटते हुए ले गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Truck hits tractor on Sardhana Road and, a youth dies in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में सोमवार रात सरधना रोड पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रक ट्रैक्टर चालक को लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया।

विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित लखवाया गांव निवासी आशीष ने बताया कि वे मूलरूप से बागपत के खेकड़ा के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले कई सालों से लखवाया गांव में किराए पर रह रहे हैं। उसके पिता 45 वर्षीय नीटू ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। सोमवार को रात उसके पिता सरधना की तरफ से ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे। इसी बीच सरधना की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रक के बोनेट में फंस गया। आरोपी ट्रक चालक ने युवक को लगभग 100 मीटर तक घसीटा। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

वहीं, आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: हापुड़ कांड: वकीलों का एलान- कल रजिस्ट्री और कोषागार कार्यालय कराएंगे बंद, हाईकोर्ट ने गठित की कमेटी

विज्ञापन

वहीं, युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना का परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस ट्रक लेकर थाने आ गई। वहीं, आरोपी चालक की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed