फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hapur Kand: Lawyers announcement Registry treasury offices will closed, High Court formed inquiry committee

हापुड़ कांड: वकीलों का एलान- कल रजिस्ट्री और कोषागार कार्यालय कराएंगे बंद, हाईकोर्ट ने गठित की कमेटी

Mon, 11 Sep 2023 10:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Sep 2023 10:27 PM IST
सार

Meerut News : हापुड़ में हुए लाठीचार्ज मामले में वकीलों ने सोमवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को रजिस्ट्री और कोषागार कार्यालय बंद कराएंगे। उधर, हाईकोर्ट ने जांच कमेटी गठित की है।

विज्ञापन
Hapur Kand: Lawyers announcement Registry treasury offices will closed, High Court formed inquiry committee
वकीलों ने किया था प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हापुड में हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को पंडित नानक चंद सभागार में आम सभा के बाद अधिवक्ताओं ने कचहरी में धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय और कोषागार कार्यालय को बंद कराया जाएगा। यहां प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा गया।

विज्ञापन


सोमवार को कचहरी में मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा एवं शिवदत्त जोशी और महामंत्री विनोद चौधरी एवं विमल तोमर की मौजूदगी में संयुक्त आमसभा हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने इस घटना को जलियावालां बाग जैसी बताया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय और कोषागार कार्यालय बंद कराए जाएंगे। इसके लिए सभी अधिवक्ताओं को सुबह 10.30 बजे पंडित नानक चंद सभागार में जुटने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अधिवक्ताओं के विरोध के बाद जिला जज ने आदेश लिया वापस
अधिवक्ताओं के मुताबिक, जिला जज रजत सिंह जैन ने सोमवार को अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य करने का आदेश दिया था। इसमें उन्होंने जमानत प्रार्थना पत्रों को वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा जेल में बंद आरोपियों और अभियोजन को सुनने के बाद निस्तारण करने की बात कही थी। साथ ही आरोपियों के रिमांड बनाने, वीडियों कॉन्फ्रेसिंग से रिमांड बनाये जाने, पक्षकारों के द्वारा खुद अपने मुकदमों की पैरवी कर मुकदमों का निस्तारण करने, न्याय शुल्क सीधे ट्रेजरी से जारी करने सहित अन्य कार्य के बारे में निर्देशित किया था। मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। पदाधिकारियों की अगुवाई में काफी संख्या में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जिला जज के यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस आदेश के चलते अधिवक्ताओं के अधिकारों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जिला जज ने अधिवक्ताओं के आक्रोश और परिस्थितियों को देखते हुए आदेश को वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें: UP: टिकैत बोले- लखनऊ की महापंचायत में सरकार को ताकत दिखाएंगे किसान, मृतक के परिवार को दी सांत्वना

हाईकोर्ट ने सात सदस्यीय जांच कमेटी की गठित
अधिवक्ताओं ने बताया कि उच्च न्यायालय ने हापुड़ लाठीचार्ज प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए सात सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। इसमें तीन न्यायमूर्ति, यूपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महाधिवक्ता और अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शामिल किए गए हैं। इस कमेटी को सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी कमेटी भी अपनी रिपोर्ट देगी।

यह भी पढ़ें: रईसजादों की हाईवे पर बर्थडे पार्टी: लाल-नीली बत्ती वाली कारों से किए स्टंट, लोगों से मारपीट, सोती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed