फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Triple talaq on video call to given of muzaffarnagar woman

तीन तलाक के बाद विवाहेतर से संबंध बनाने वाला शौहर गिरफ्तार, ननदोई पर हलाला का आरोप

Tue, 23 Oct 2018 02:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Oct 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq on video call to given of muzaffarnagar woman
फाइल फोटो

विवाहिता को विदेश से वीडियो कॉलिंग के जरिये तीन तलाक देने और फिर घर लौटकर जबरन विवाहेतर से संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला यूपी में मुजफ्फरनगर के एक गांव का है।  

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के गांव कूकड़ा निवासी महबूब का निकाह गांव सुजड़ू की युवती से सात दिसंबर 2017 को हुआ था। विवाहिता ने रविवार को नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि शादी के एक माह बाद ही शौहर नौकरी करने पहले कतर और फिर वहां से फ्रांस चला गया था। आरोप है कि फ्रांस में रहते हुए ही शौहर ने 25 जुलाई 2018 को वीडियो कॉलिंग कर पत्नी को तीन बार तलाक कह दिया था। 
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार तीन तलाक दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष ने उसे जबरन अपने घर में ही रोके रखा। इसके बाद नौ अगस्त 2018 को शौहर ने विदेश से लौटकर तीन तलाक देने के बावजूद विवाहिता के साथ जबरन संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद आरोपियों ने विवाहिता पर ननदोई या देवर से हलाला करने का दबाव डाला, जिससे इंकार करने पर उसका जबरन गर्भपात कराने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी पति महबूब, सास अकबरी, ससुर इदरीश, ननदोई जहीर आलम, ननद अरशी और देवर चांद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed