फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Triple murder in Baghpat, young man killed father and two sisters with sharp weapons

Triple Murder In Baghpat: बागपत ने ट्रिपल मर्डर, युवक ने पिता और दो बहनों की धारदार हथियार से की हत्या

Mon, 15 Aug 2022 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Aug 2022 08:45 AM IST
सार

यूपी के बागपत से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां तिहरा हत्याकांड से सनसनी फैल गई। बड़ौत में एक युवक ने अपने पिता और दो बहनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Triple murder in Baghpat, young man killed father and two sisters with sharp weapons
Triple Murder In Baghpat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले के बड़ौत नगर की पट्टी चौधरान में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी दो बहनों और पिता को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक घर से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। तिहरे हत्याकांड की वारदात की सूचना पुलिस को रविवार देर रात लगभग तीन बजे पट्टी चौधरान की कनिष्क विहार कालोनी की गली नंबर चार से मिली। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा और पुलिस बल आनन-फानन मौके पर पहुंचे। वहां दो बहन और उनके पिता का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। सीओ युवराज ने बताया कि लगभग 60 वर्षीय बृजपाल, उनकी बेटी 24 वर्षीय ज्योति और 17 वर्षीय अनुराधा की हत्या हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात को अंजाम रात लगभग सवा दो बजे बृजपाल के बेटे अमर ने धारदार हथियार से दिया है। मां शशीबाला ने घटना का विरोध किया तो उसे भी मारने का प्रयास किया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह निकलकर सामने आ रही है। 


तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। घटना की जांच शुरू कर दी है। शशीबाला से घटना की जानकारी ली जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed