फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trilok Tyagi says RLD joined NDA after giving Bharat Ratna to Ch. Charan Singh, alliance changed the scenario

UP: त्रिलोक त्यागी बोले-चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर NDA में शामिल हुई RLD, गठबंधन ने बदला परिदृश्य

Tue, 19 Mar 2024 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Mar 2024 01:19 PM IST
सार

रालोद राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि गठबंधन से पश्चिम की 25 सीटों पर सनेरिया बदला है। चौधरी साहब को भारत रत्न देने के बाद रालोद एनडीए में शामिल हुआ है।

विज्ञापन
Trilok Tyagi says RLD joined NDA after giving Bharat Ratna to Ch. Charan Singh, alliance changed the scenario
भाजपा की मीडिया कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया, इसी कारण राष्ट्रीय लोकदल एनडीए में शामिल हुआ। भारत रत्न की घोषणा के बाद गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं मिलता तो राष्ट्रीय लोकदल एनडीए में शामिल नहीं होता।

विज्ञापन


त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चल रहा है और अपने मुद्दों से कोई समझौता नहीं कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर राष्ट्रीय लोक दल ताकत हासिल कर किसानों, मजदूरों और कमेरो  की बातों को और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से निदान कराएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  कौन बनेगा चेहरा: भाजपा का कुमार पर ‘विश्वास’ संभव, इन तीन नामों पर भी चर्चा, आज जारी हो सकती है सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद का एनडीए से गठबंधन होने पर बागपत और बिजनौर सीट पर रालोद के दोनों उम्मीदवार मजबूत और पूरी तरह जीत की स्थिति में हैं। साथ ही रालोद से गठबंधन होने पर पश्चिम की करीब 25 सीटों पर सनेरिया बदल गया है। सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ जीत दर्ज करेगा।

राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की, जिनका जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ व रालोद नेताओं ने पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed