फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training for census begins, process to be digital

Meerut News: जनगणना के लिए प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल होगी प्रक्रिया

Wed, 22 Apr 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Training for census begins, process to be digital
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा के सभागार में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं और नई डिजिटल प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक नीलू राय और सत्येंद्र कुमार ने बताया कि भारत में यह 16वीं जनगणना होगी। इस बार पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। जिससे आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण में पारदर्शिता व तेजी आएगी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 7 मई से 21 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों का विस्तृत सूचीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में जनगणना चार्ज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज होना आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग, डेटा एंट्री और फील्ड वर्क से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed