फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Train Update: Now Rajyarani Express train will be canceled till 13th June

Train Update: यात्रियों के सामने बड़ी परेशानी, अब 13 जून तक रद रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, जानें वजह

Fri, 03 Jun 2022 12:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jun 2022 12:16 AM IST
सार

मेरठ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए लगातार परेशानी बढ़ रही है। अब 13 जून तक के लिए राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन को रद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Train Update: Now Rajyarani Express train will be canceled till 13th June
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मेरठ से लखनऊ जाना अब कठिन होता जा रहा है। रेलवे की ओर से राज्यरानी एक्सप्रेस को बार-बार रद किया जा रहा है। अब ट्रेन को 13 जून तक रद किया गया है। आज से लखनऊ से मेरठ तक राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन शुुरू किया जाना था। 28 अप्रैल से अभी तक राज्यरानी को दस दिनों के लिए चौथी बार रद किया गया है। इससे यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। बिजली की खपत बढ़ने पर कोयले की निर्बाध आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों के अधिक संचालन को कारण बताया जा रहा है। लखनऊ से मेरठ आने वाली राज्यरानी तीन जून से 12 जून और मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी चार जून से 13 जून तक रद रहेगी।

विज्ञापन


इससे पहले राज्यरानी को 24 मई से तीन जून तक के लिए रद किया गया था। मेरठ से लखनऊ जाने के लिए एकमात्र ट्रेन नौचंदी में वेटिंग और 100 रुपये अधिक खर्च करना पड़ रहा है।  राज्यरानी को 28 अप्रैल से आठ मई और 12 मई से 22 मई तक भी रद किया गया था। मेरठ से लखनऊ जाने के लिए सिर्फ नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन है। इसके बावजूद भी राज्यरानी एक्सप्रेस को रद किया जा रहा है। जबकि लखनऊ रूट पर कई ट्रेनों का संचालन किया जाता है। लेकिन हर बार सिर्फ आठ ट्रेनों को रद किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच को रद रहेगी नौंचदी
वहीं, पांच जून को नौचंदी एक्सप्रेस भी रद रहेगी। इस दिन मेरठ से लखनऊ जाने के लिए कोई ट्रेन सिटी स्टेशन पर नहीं मिलेगी। वहीं, छह जून को लखनऊ से मेरठ के लिए कोई ट्रेन नहीं होगी। छह जून को लखनऊ से नौचंदी एक्सप्रेस रद रहेगी। ट्रेनों के रद होने पर जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। कोई भी ट्रेनों के रद होने पर रेलवे प्रशासन से बात नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed