यूपी: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चौकीदार को कुचला, मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में बड़ौत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
हजूराबाद गढ़ी गांव निवासी दीपक उर्फ चौधरी (28) पुत्र स्वर्गीय वीरपाल सिंह गांव में ही किनौनी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार था। चौकीदार दीपक के भाई प्रमोद ने बताया कि वह मंगलवार की शाम सवा सात बजे घर से खाना खाकर क्रय केंद्र पर चला गया। जब वह क्रय केंद्र के पास पहुंचा तो गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। उसकी छाती के ऊपर से ट्राली का पहिया उतर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची सिंघावली थाना पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को दूसरे गन्ना क्रय केंद्र से हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के चाचा जगवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी हादसे में मौत नहीं हुई, उसकी हत्या की गई है।
गन्ना क्रय केंद्र पर उसे मारा गया और बाद में शव को हादसे का रूप देने के लिए सड़क पर फेंक दिया। गन्ना क्रय केंद्र पर खून के निशान भी मिले हैं। रात्रि में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और मृतक दीपक के बीच झगड़ा भी हुआ। ग्रामीणों ने झगड़े की आवाज भी सुनी।
उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और लोडर मशीन चालक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/