{"_id":"646d20c32d1715fe620dcac5","slug":"tractor-looted-four-days-ago-found-in-jhunjhuni-canal-meerut-news-c-40-1-smrt1041-395-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चार दिन पहले लूटा गया ट्रैक्टर झुनझुनी नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चार दिन पहले लूटा गया ट्रैक्टर झुनझुनी नहर में मिला
विज्ञापन
हस्तिनापुर/बहसूमा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के चांदपुर (बिजनौर) को जाने वाले मार्ग के भीकुंड तिराहे पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया था। पुलिस पिछले चार दिनों से लगातार ट्रैक्टर की तलाश में थी। मंगलवार को यह ट्रैक्टर बहसूमा थाना क्षेत्र के झुनझुनी मध्य गंग नहर से कोहला पुल के पास से बरामद हुआ।
शुक्रवार की देर रात भीकुंड तिराहे पर लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉले से बदमाश ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों ने चालक यूसुफ निवासी नगला बुजुर्ग थाना भोपा मुजफ्फरनगर को कच्चे रास्ते पर काफी दूर ले जाकर बंधक बना लिया था। मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीन ली थीं। थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की थीं। पीड़ित पक्ष लगातार पुलिस पर ट्रैक्टर बरामदगी का दबाव बना रहा था। वहीं, पुलिस पिछले चार दिनों से लगातार ट्रैक्टर की तलाश में थी। क्षेत्र के कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था।
मंगलवार को बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव झुनझुनी के समीप से गुजरने वाली मध्य गंगा नहर में जलस्तर जैसे ही कम हुआ तो ट्रैक्टर के टायर दिखने लगे, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। बहसूमा थाना पुलिस की सूचना हस्तिनापुर पुलिस पीड़ित को लेकर मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की शनाख्त कराई। पीड़ित ने ट्रैक्टर को अपना बताया। थाना पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। पीड़ित के अनुसार, ट्रैक्टर की पहचान छुपाने के लिए छतरी बंपर और अन्य उपकरण हटा दिए गए थे। थाना पुलिस ट्रैक्टर लेकर थाने पहुंची, परंतु थाना प्रभारी को इस बात का आभास तक नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। ट्रैक्टर थाने पहुंचा है या नहीं।