फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toppers are trending in the growing art category

टॉपर्स का बढ़ रहा कला वर्ग में रुझान

Sat, 12 Dec 2020 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
Toppers are trending in the growing art category
मेरठ। अब टॉपर्स छात्रों का रुझान भी कला वर्ग की तरफ बढ़ रहा है। सिविल सर्विसेज समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं बीए को तवज्जो दे रहे हैं। वहीं यूजी के 41 कोर्सों में लड़कियों की पहली पसंद बीए-बीएड है। प्रोफेशनल कोर्सों में लड़कों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी कोर्सों में दो लाख नौ हजार के करीब सीटें हैं। महामारी का असर एडमिशन पर साफ देखने को मिल रहा है। कॉलेज देरी से खुलने के कारण इस बार पीजी में एडमिशन की संख्या और कम हो सकती है। अभी भी एक लाख से अधिक सीटें खाली हैं। लड़कियों की पसंद ट्रेडिशनल कोर्स बीए-बीएससी-बीकॉम रहे हैं। कैंपस-कॉलेजों में अब तक 101237 एडमिशन हुए हैं। इनमें अकेले 45 फीसदी एडमिशन बीए में, जबकि 55 फीसदी में सभी 40 कोर्स शामिल हैं। छात्रों की संख्या 49078 है जबकि छात्राएं 52155 है।
विज्ञापन

छात्राओं ने सबसे ज्यादा बीए में एडमिशन लिया है। इसमें छात्राओं की संख्या 27299 है, जबकि छात्रों की संख्या 18494 है। इसके अलावा बीएड से जुड़े कोर्सों बैचलर ऑफ एजुकेशन, बीएलएड और बीए-बीएड में भी छात्राओं की संख्या छात्रों से तीन गुना ज्यादा है। बीए में एडमिशन लेने वाली अधिकतर छात्राएं बीए पूरा करने के बाद बीएड करना चाहती है। प्रोफेशनल कोर्सों में बीए-एलएलबी, बीबीए, बीसीए आदि में छात्रों की संख्या लड़कियों से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पहले कला विषय को कमतर आंकते थे’
सीसीएसयू विवि के चीफ प्रॉक्टर एवं फिजिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. वीरपाल सिंह बताते हैं कि पहले 10वीं के बाद टॉपर्स साइंस या कॉमर्स ही लेते थे। कला वर्ग में कम जाते थे। ग्रेजुएशन कोर्सों में साइंस और कॉमर्स के छात्र-छात्राओं की संख्या ज्यादा रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब टॉपस भी कला विषय अधिक ले रहे हैं। सरकारी नौकरी की तरफ रुझान बढ़ा है। ऐसे में कला विषय लेकर साथ-साथ सिविल सर्विसेज जैसे दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

ये है एडमिशन की स्थिति
कोर्स- सीटें - छात्र - छात्राएं - अब तक हुए एडमिशन
बीए- 83268 --18494 --27299 -- 45793
बीएससी बायो- 13890- 1765 - 4386 - 6151
बीएससी मैथ - 15337 - 3239 - 2849 - 6088
बीएससी स्टेटिक्स - 825- 295 -252 - 547
बीएससी एजी - 3340- 2311 -156 - 2467
बीकॉम - 31940 - 7215 - 7405 - 14621
बीए-एलएलबी - 8220 - 3405 -1506 - 4911
बीबीए- 17260 -4394 -1972 - 6366
बीसीए - 15740 - 84818 - 1184 - 6003
बैचलर ऑफ एजुकेशन - 1975 - 250 - 692 - 942
बीएलएड- 850 - 115 - 428 - 543
बीए-बीएड - 1350 -- 161 -- 492 - 653
कुल - 209698 - 49078 - 52155 - 101237
पीजी-एलएलबी में रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि, 14 से स्नातक में प्रवेश
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए शुक्रवार को ऑफरलेटर जमा करने का अंतिम दिन रहा। कॉलेज बची सीटों पर मेरिट बनाते हुए 14 से 16 दिसंबर तक एडमिशन करेंगे। एलएलबी और पीजी आदि कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की शनिवार को अंतिम तिथि है। 14 दिसंबर को इन कोर्सों की पहली वरीयता सूची जारी होगी। इनके एडमिशन 14 से 16 दिसंबर तक होंगे। इसके अलावा बीए में एकल विषय के साथ लेटरल एंट्री से प्रवेश लेने छात्रों को ऑफरलेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है। बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम में शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक ऑफरलेटर डाउनलोड कर लें, कॉलेजों में जमा कर दें। 15 और 16 कॉलेज इनकी वरीयता सूची जारी कर प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed