फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tomatoes prices started decreasing, reached Rs 30 per kg in Meerut

Meerut: सस्ता हुआ टमाटर, कीमतें हुईं धड़ाम, अब दाल में लगेगा तड़का, थाली में सजेगा सलाद

Mon, 17 Jul 2023 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jul 2023 04:10 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सब्जियों के दामों ने अचानक आसमान छू लिया। कीमतें 200 रुपये किलो तक पहुंच गईं। वहीं मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ने के साथ ही टमाटर के दाम फिर से कम होने लगे हैं।

विज्ञापन
Tomatoes prices started decreasing, reached Rs 30 per kg in Meerut
भोजन की थाली में टमाटर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अब सब्जी में टमाटर के साथ तड़का लग सकेगा और थाली में भी सलाद सज सकेगा।। मंडियों में आवक बढ़ते ही टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम कम होने लगे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान थोक में 200 रुपये किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 30 रुपये किलो तक पहुंच गया है। मंडी में इसके सस्ता होते ही बाजार में भी जल्द ही यह सस्ते में उपलब्ध होगा। अन्य सब्जियों के दाम भी कम होने लगे हैं।
विज्ञापन

Tomatoes prices started decreasing, reached Rs 30 per kg in Meerut
टमाटर के रखे क्रेट। - फोटो : संवाद
दरअसल, भारती बरसात और कांवड़ यात्रा के चलते मंडियों में टमाटर ही नहीं बल्कि अन्य सब्जियाें की आवक कम हो गई थी। हिमाचल में बारिश से इस बार टमाटर, गाेभी समेत अन्य सब्जियों की फसलें 70 प्रतिशत तक खराब हुई हैं। इस कारण पिछले 10 दिन तक मंडियों में हिमाचल के टमाटर की आवक बेहद कम रही। ऐसे में टमाटर के दाम 150 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गए। अब कांवड़ यात्रा पूरी होने के बाद मार्ग खुले और हिमाचल के साथ ही बंगलुरू से टमाटर मंडी पहुंचने लगा है। इससे टमाटर के दाम कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tomatoes prices started decreasing, reached Rs 30 per kg in Meerut
टमाटर Tomato - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नवीन सब्जी मंडी में रविवार को हिमाचल का टमाटर थोक में 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक बिका। वहीं, बंगलुरू से आने वाला टमाटर 80 से 100 रुपये किलो तक बिका। इसके अलावा मंडी में लौकी 18 रुपये किलो, बैंगन 20 रुपये प्रति किलो, भिंडी 30 रुपये किलो तक थोक भाव में बिकी।
 
विज्ञापन

Tomatoes prices started decreasing, reached Rs 30 per kg in Meerut
टमाटर - फोटो : अमर उजाला

सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान पदम सिंह सैनी, सरफराज अंसारी और गुलशन सेठी का कहना है कि हरी सब्जियों के दाम आवक पर आधारित होते हैं। रविवार से मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ी है। हिमाचल का टमाटर बारिश में भीगा होने के कारण कमजोर हो गया है। यही कारण है कि यह टमाटर सस्ता है जबकि बंगलुरू का टमाटर महंगा है।

आगे और भी कम होंगे दाम
नवीन मंडी समिति के सचिव विजिन कुमार का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दस दिन तक आवक प्रभावित रही। अब सब्जियों की आवक बढ़ी है। इसलिए आने वाले दिनों में दाम कुछ और कम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed