टोक्यो ओलंपिक : फाइनल मुकाबले में 10 मीटर एयर पिस्टल में चूके सौरभ चौधरी, मगर उम्मीद अभी बाकी
क्वालिफिकेशन राउंड में 586 अंकों के साथ सौरभ टॉप पर रहे। उन्होंने फाइनल में जगह बना ली। दोपहर 12 बजे फाइलन मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें 24 राउंड होने थे, सौरभ चौधरी 137.4 अंक लेकर सातवें स्थान पर रहे।
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में मेरठ के खिलाड़ियों की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थना का दौर जारी है। मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी का आज पहले व फाइलन राउंड के मुकाबले हुए जिसमें पहले राउंड में तो उनका जलवा बरकरार रहा लेकिन फाइलन राउंड में वह चूक गए। हालांकि अभी पदक की उम्मीदें बरकरार हैं। लेकिन फाइन राउंड में सौरभ के चूकने पर शहरवासियों को बड़ा झटका लगा है।
सुबह से ही सौरभ चौधरी पर हर किसी की नजर टिकी थीं। वहीं शहर भर में उनकी जीत की दुआएं की जा रही थीं। शनिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ियों की जीत के लिए यज्ञ कराया गया, जिसमें क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
क्वालिफिकेशन राउंड में सौरभ का जलवा बरकरार रहा। क्वालिफिकेशन राउंड राउंड में 586 अंकों के साथ सौरभ टॉप पर रहे। उन्होंने फाइनल में जगह बना ली। दोपहर 12 बजे फाइलन मुकाबला शुरू हुआ जिसमें 24 राउंड होने थे सौरभ चौधरी 137.4 अंक लेकर सातवें स्थान पर रहे।
10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मेरठी शूटर सौरभ चौधरी ने क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठे नंबर से रैंक में पहले स्थान पर जगह बनाई, जो मेरठ सहित देशवासियों को पदक की उम्मीद के दावे को मजबूत कर रहा था। क्वालिफिकेशन राउंड के बाद फाइनल राउंड भी शनिवार आज दोपहर 12 बजे हुआ जिसमें सौरभ पदक लाने से चूक गए।
पदक से चूके सौरभ, एक और उम्मीद अभी बाकी
शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल की एकल स्पर्धा में भले ही सौरभ चौधरी पदक से चूक गए हों, लेकिन उनके पास अभी एक और मौका पदक जीतने का होगा। क्वालीफिकेशन राउंड में सौरभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली रैंक हासिल करने के बाद सौरभ फाइनल में सातवें स्थान पर रहे।
मेरठ व सहित देशवासियों को निराशा ज़रूर हुई, लेकिन 27 जुलाई को मिक्स इवेंट में उनके पास एक और पदक जीतने का मौका होगा। जिसमें भारतीय महिला शूटर मनु भाकर के साथ निशाना साधेंगे।
क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंक में पहले स्थान पर रहने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन फाइनल राउंड से पहले सभी की धड़कने तेज हो गईं थीं। फाइनल राउंड में पदक से चूकने पर सौरभ के परिवार को भी मायूसी हाथ लगी।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए आगे आया शहर
टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शहरवासी आगे आए हैं। अमर उजाला के अभियान ‘विजयी भव’ के तहत शुक्रवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। लोगों ने खिलाड़ियों के नाम अपने संदेश लिखे और बधाई दी। इस बार मेरठ से पांच खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सौरभ चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, वंदना कटारिया, अन्नू रानी, सीमा अंतिल शामिल हैं।