फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tokyo Olympics: Celebrations were held on the victory of Indian Hockey team in Meerut

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम की जीत पर जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Thu, 05 Aug 2021 08:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Aug 2021 08:58 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम की जीत पर मेरठ में जश्न मनाया गया। इस दौरान शहरवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Celebrations were held on the victory of Indian Hockey team in Meerut
मेरठ में जश्न मनाते शहरवासी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक पक्का करने पर हॉकी प्रेमियों ने अपने-अपने अंदाज में जीत का जश्न मनाया। 41 सालों बाद ओलंपिक में पदक आने से वर्तमान व पूर्व खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। 

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में गुरुवार शाम को सन्डे हॉकी क्लब व वेटर्न्स इंडिया स्पोर्ट्स विंग ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही शुक्रवार को महिला टीम के होने वाले कांस्य पदक मैच में जीत के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं। वहीं करन क्रिकेट एकेडमी में वंदना के कोच प्रदीप चिन्योटी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान आरएसओ गदाधर बारीकी, किशोर महाजन, वरिष्ट जोइंट सैक्ट्ररी, हरीश गौड़, मीडिया प्रभारी रविकांत शर्मा, प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष, साधना शर्मा, ब्लॉक सैक्ट्ररी अब्दुल्ला, हॉकी सैक्ट्ररी और एनआईएस हॉकी कोच, सुनील सिंह, हॉकी सैक्ट्ररी और महिला जुनियर इंडिया हॉकी कैम्प, स्वेता चौहान पुंडीर, हॉकी कोच, जोगेन्द्र सिहं, एफ.आई.टी से, मनोज यादव, डिस्ट्रिक्ट योगा सैक्ट्ररी, अशोक त्रिपाठी, डॉ. विरोतम तौमर, धीरज सिहं, प्रवीन कुमार, अश्वनी त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed