फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today no trains will go towards Muzaffarnagar for seven hours

आज सात घंटे मुजफ्फरनगर की तरफ नहीं जाएंगी ट्रेनें

Sat, 30 Nov 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Today no trains will go towards Muzaffarnagar for seven hours
आज सात घंटे मुजफ्फरनगर की तरफ नहीं जाएंगी कोई ट्रेनें
विज्ञापन

मेरठ। मुजफ्फरनगर यार्ड में कार्य होने के चलते आज एक बार फिर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली से चलकर वाया मेरठ, मुजफ्फरनगर को जाने वाली ट्रेनों का आवागमन सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा। वहीं, सहारनपुर वाया मुजफ्फरनगर, मेरठ को जाने वाली ट्रेनें दोपहर 11.45 बजे से तीन बजे तक बंद रहेंगी।

इससे पहले से ही रद्द चल रहीं ट्रेनों से परेशान यात्रियों को दोहरी परेशानी झेलनी होगी। देहरादून स्टेशन पर फरवरी तक होने वालेे कार्य के चलते एक दर्जन ट्रेनें रद चल रही है। जिसमें से अहमदाबाद से वाया दिल्ली, हरिद्वार को जाने वाली योगा एक्सप्रेस और बांद्रा-देहरादून देहरादून एक्सप्रेस का संचालन मेरठ तक किया जा रहा है। वहीं, शनिवार को कार्य होने के चलते प्रयागराज से वाया मेरठ, सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन भी सिटी स्टेशन तक किया जाएगा। इसके अलावा नई दिल्ली से देहरादून तक जाने वाली शताब्दी का संचालन सहारनपुर तक किया जा रहा है। लेकिन शनिवार को यह ट्रेन मुरादाबाद डिविजन से होकर गुजरेगी। इसके अलावा ऋषिकेश से चलकर दिल्ली को जाने वाली पैसेंजर सहारनपुर से वाया शामली होकर गुजरेगी। वहीं, अंबाला से वाया मेरठ, दिल्ली को जाने वाली पैसेंजर रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed