फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today is the last day for submission of offer letter in UG

यूजी में ऑफर लेटर जमा करने का अंतिम दिन आज

Fri, 29 Oct 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for submission of offer letter in UG
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में यूजी कोर्सों में ऑफर लेटर जमा करने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। शाम चार बजे तक ऑफर लेटर जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद सभी कॉलेज मेरिट जारी करके एडमिशन देंगे। 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक इसमें एडमिशन लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश समन्यवक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए फिजिकल टेस्ट में चयनित छात्र-छात्राएं 29 अक्तूबर को ऑफर लेटर डाउनलोड करके दो नवंबर तक कॉलेज में जमा कराते हुए एडमिशन ले लें। इसके अलावा स्पोर्ट्स ट्रायल के सभी छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 29 अक्तूबर से ऑफरलेटर डाउनलोड करके दो नंवबर तक एडमिशन ले सकते हैं। पीजी में दूसरी मेरिट के एडमिशन की शुक्रवार को अंतिम तिथि है। इसके बाद विवि ओपन मेरिट जारी करेगा। प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है, इसके बाद इनकी मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन

कई कोर्सों का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में कई कोर्सों का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी किया गया है। इनमें बीपीएड द्वितीय वर्ष, एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर, बीए-एलएलबी दसवां सेमेस्टर, एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर, एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर सीबीसीएस, एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, उर्दू, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, साइकोलॉजी, सोशोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर जून 2021 एवं बीपीएड प्रथम वर्ष शामिल हैं। रिजल्ट शुक्रवार को विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed