फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   To organize mushera at the Nachandi Mela

नौचंदी मेले में मुशायरे का आयोजन

Sat, 15 Jun 2019 03:09 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 15 Jun 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
To organize mushera at the Nachandi Mela
मुशायरा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मेरठ। 'ये काम कितना सलीके से कर गया कोई, नजर के रास्ते दिल में उतर गया कोई' अनवर अरमान के इस शेर ने पटेल मंडप में बैठे सभी श्रोताओं के दिल पर दस्तक दी और पूरा हाल तालियांे से गूंज उठा। शुक्रवार रात नौचंदी मेले में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन हुआ। इसमें दूरदराज से आए कई शायरों ने शिरकत की। इससे पूर्व महफिल की शमा राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, विधायक जितेंद्र सतवाई, मुखिया गुर्जर, संगीता दोहरे, निखिल त्यागी, नरेंद्र राष्ट्रवादी आदि अतिथियों ने की।

किस पे क्या गुजरेगी इतना भी न सोचा तूने..
देररात तक शेर ओ शायरी और गजलों का सिलसिला चलता रहा। इस महफिल में जमील मजहर ने मजहर फक्त सरों से न दुस्वारी.. सुनाकर श्रोताओं की दाद पाई। हसनैन दिलकश ने सुलगती रेत पर आंखें निचोड़ देते हैं.. पर श्रोताओं को हालातों का आइना दिखाया। नगाजिश खान ने किस पे क्या गुजरेगी इतना भी न सोचा तूने.. गजल पर खूब तालियां बटोरीं।  वहीं तरन्नुम ने बख्श कर वो मोहब्बत का गम मुझपे एहसान कर जा.. से श्रोताओं की वाहवाही लूटी। हामिद भूसावली ने जन जीत होती न ये जश्न ही मनाते हम जरा ही हार से डरते तो हार जाते हम सुनाकर हालातों में हौसला रखने का संदेश दिया। दानिश गजल और तरन्नुम नाज के तराने भी श्रोताओं को खूब भाए। इसके अलावा इकबाल अशहर, डॉ. अदना मेरठी, वारिस वारसी, खुर्शीद हैदर, अनवर अमान, अज्म शाकरी, असरार उल हक, नूर धौलपुरी, राकेश मिश्रा, आदेश त्यागी, नदीम, दिलशाद जख्मी की शायरी ने देररात तक श्रोताओं को बांधे रखा। इस दौरान किसी ने समाज सुधार का संदेश दिया तो कोई राजनीति पर कटाक्ष और अफसरशाही पर तंज कसते नजर आया। शायरों ने अपने अंदाज में हर पहलू को छुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed