फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths travelling in a car were accused of assault and breaking the chain.

Meerut News: कार सवार तीन युवकों पर मारपीट व चेन तोड़कर ले जाने का आरोप

Sun, 30 Nov 2025 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Three youths travelling in a car were accused of assault and breaking the chain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सिवाया टोल प्लाजा के पास एक सप्ताह पहले दो कार आपस में टकराने के मामले में दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी गौरव भारद्वाज ने कार सवार तीन युवकों पर मारपीट व उसके पुरोहित की सोने की चेन तोड़कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दौराला थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गौरव भारद्वाज ने बताया कि वह मूलरूप से एटा के गणेशपुर का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा है। 23 नवंबर को वह अपने पुरोहित लक्ष्मीकांत के साथ हरिद्वार से दिल्ली लौट रहा था। कार दिल्ली निवासी धीरज चला रहा था। सिवाया टोल प्लाजा से पहले एक कार उनकी कार से आकर टकरा गई। इसके बाद कार सवार तीन युवकों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। तीनों शराब के नशे में थे। उन्होंने चालक समेत तीनों से मारपीट की और पुरोहित के गले से सोने की चेन तोड़ ली। पीड़ित ने दौराला थाने पर तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित ने प्राथमिकी में आरोपियों की कार का नंबर भी लिखवाया है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed