फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three teenagers accused of molestation sent to child protection home

छेड़छाड़ के आरोपी तीनों किशोर बाल संरक्षण गृह भेजे

Tue, 01 Dec 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers accused of molestation sent to child protection home
मेरठ। शास्त्रीनगर में छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में सहपाठी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी तीन किशोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। उन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगल पांडे नगर निवासी एक किशोरी शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में ट्यूशन पढ़ती है। रविवार को छात्रा सहपाठी के साथ शास्त्रीनगर आरटीओ पुल के समीप सामान लेने गई थी। इस दौरान बाइक सवार तीन किशोरों ने उस पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने विरोध करने पर छात्रा से छेड़छाड़ की तथा उसके सहपाठी पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसका मुकदमा नौचंदी थाने में दर्ज हुआ। पुलिस ने सोमवार को आरोपी तीनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा ने बताया कि तीनों किशोर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किए गए। वहां से उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि किशोरों पर गंभीर धाराएं लगी हैं। छात्रा का सहपाठी अभी मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। उसके सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन

टिप्पणी करने को लेकर हुआ बखेड़ा
छात्रा ने बताया कि शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में आसिफ ट्यूशन पढ़ता है। उसके साथ तीनों किशोर रहते हैं। वह अपने सहपाठी के साथ स्कूटी पर जा रही थी। तीनों किशोरों ने उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि छात्रा के सहपाठी ने फोन करके मंगल पांडे नगर से कुछ युवकों को बुलाया था। इसके बाद तीनों किशोरों ने पथराव कर दिया। एक पत्थर छात्रा के सहपाठी के सिर में लगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed