फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three sugar mills of Meerut paid sugarcane outstanding payment of Rs 25.13 crore

मेरठ की तीन शुगर मिलों ने किया 25.13 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान

Mon, 13 Jul 2020 10:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2020 10:52 PM IST
सार

मेरठ जिले की दौराला, मवाना और किनौनी शुगर मिल ने सोमवार को 25.13 करोड़ रुपये गन्ना बकाया भुगतान किया

विज्ञापन
Three sugar mills of Meerut paid sugarcane outstanding payment of Rs 25.13 crore
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ जिले की दौराला, मवाना और किनौनी शुगर मिल ने सोमवार को 25.13 करोड़ रुपये गन्ना बकाया भुगतान किया। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मवाना मिल ने 15.15 करोड़, दौराला मिल ने 7.28 करोड़ और किनौनी मिल ने 2.70 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अब तक पेराई सत्र 2019-20 का 1543.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन


अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान करने के लिए मिलों को निर्देश दिए गए हैं। डीसीओ ने बताया कि सभी गन्ना समितियों में 20 जुलाई से ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वेक्षण व सट्टा पर प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से अपील है कि वह 63 स्तंभ वाली सूचना का भली-भांति अवलोकन कर लें। जिससे अगले पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति में असुविधा न हो। वहीं कोरोना से बचाव के लिए गन्ना भवन का तीन बार सैनिटाइजेशन कराया जा चुका है।


मुख्य द्वार पर कोविड हेल्पडेस्क स्थापित की जा चुकी है। जिले में मवाना मिल ने 5, दौराला मिल ने 59, किनौनी मिल ने 41, नगलामल मिल ने 80, सकौती मिल ने 16 गांव सहित कुल 198 गांवों को सैनिटाइज कराया है। 
  
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed