मेरठ के पूर्णांक और समीर का अंडर-19 में चयन, अमर उजाला से साझा की ये खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट को मेरठ ने कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। इसमें अब पूर्णांक त्यागी और समीर रिजवी का नाम भी जुड़ गया है। लालकुर्ती निवासी हसीन रिजवी के सबसे छोटे बेटे समीर रिजवी ने बल्लेबाजी में खुद को साबित किया है। यूपी अंडर-16 के कप्तान और अंडर 19 टीम का हिस्सा रहते हुए समीर ने कई शानदार पारी खेली हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन से समीर का चयन भारतीय अंडर 19 टीम के लिए हुआ है। समीर ने गांधी बाग एकेडमी के कोच तनकीब अख्तर से क्रिकेट सीखा है।
सोमदत्त विहार निवासी एडवोकेट अरुण त्यागी के बेटे पूर्णांक त्यागी भी क्रिकेट में ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उनको भी भारतीय अंडर 19 टीम में जगह मिली है। कूच विहार ट्राफी में पूर्णांक का प्रदर्शन शानदार रहा है। दायें हाथ के गेंदबाज पूर्णांक ने बल्लेबाजी में भी खुद को कई बार साबित किया है। अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए पूर्णांक ने अपने चयन पर खुशी जताई। बताया कि वो भुवनेश्वर और प्रवीण कुमार को अपना आदर्श मानते हैं। पिता अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि उनकी दो बेटी और एक बेटा साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सबसे छोटे पूर्णांक को उन्होंने क्रिकेटर बनाने का सपना देखा है। मैं भी कभी तेज गेंदबाज था, लेकिन डिस्क स्लिप होने के कारण आगे नहीं जा सका। पूर्णांक ने भामाशाह पार्क में कोच संजय रस्तोगी के अंडर में गेंदबाजी के गुर सीखे हैं।
अंडर 19 में यूपी के पांच खिलाड़ी
इन दोनों खिलाडियों के साथ हापुड़ के मीडियम पेसर कार्तिक त्यागी, मुरादाबाद के लेग स्पिनर शिवम शर्मा और आगरा के विकेट कीपर व बल्लेबाज ध्रुव जुयाल सहित यूपी के पांच खिलाड़ियों का चयन भारतीय अंडर 19 टीम के लिए हुआ है। कार्तिक भी मेरठ में ही अभ्यास करते हैं। मेरठ के सलाहपुर गांव निवासी समीर चौधरी पहले ही टीम के लिए चयनित हो चुके हैं।
देश में ही होगी सीरीज
एक दिवसीय मैच के लिए अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीमें सीरीज खेलेंगी। के लिए भारत की दो टीमें ए और बी बनाई गई हैं। प्रतियोगिता देश में ही खेली जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/