{"_id":"6934483965fb4130890f4022","slug":"three-members-of-a-car-robbery-gang-were-caught-in-an-encounter-two-were-injured-meerut-news-c-29-1-smrt1037-160178-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुठभेड़ में कार में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुठभेड़ में कार में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े, दो घायल
Sat, 06 Dec 2025 08:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों ने कुनबे के लोगों के साथ मिलकर बनाया गैंग, चार आरोपी मौके से भागे
हरियाणा समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में की वारदात
डेढ लाख रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त कार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फुगाना पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर यात्रियों से साथ लूट व घर में चोरी और डकैती करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दो आरोपी घायल हुए है। चार आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने कुनबे के लोगों के साथ मिल कर घुमंतू गिरोह बनाया है।
पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने बताया कि फुगाना पुलिस की शुक्रवार देर रात हबीबपुर के पास इको कार सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें नई मंडी कोतवाली के गांव नसीरपुर निवासी नीरज उर्फ रजनीश उर्फ अंकित, कंकरखेडा मेरठ के गांव दायमपुरा निवासी रिंकू उर्फ रिकुंश व बुलंदशहर के अपर कोट अंबर सिनेमा के पास रहने वाला प्रदीप पकड़ा गया। नीरज व रिंकू घायल हुए है।
चार आरोपी मेरठ के थाना कंकरखेडा के गांव दायमपुरा निवासी सचिन, संचित, संदीप व आकिल भाग गए। पकड़े बदमाशों के पास 1.52 लाख रुपये नगद व एक कार बरामद हुई। उन्होंने 21 जून को भोपा के मोरना में प्रेम नगर कॉलोनी से 90 हजार रुपये चोरी किए थे। 15 अक्तूबर को भौरा कलां के मुंडभर में चोरी की थी।
विज्ञापन
21 दिसंबर को सहारनपुर के ननौता में उन्होंने कार में लिफ्ट देकर लोगों को बैठाया था। उनके बैग से जेवर चोरी किए थे, जो साढ़े चार लाख रुपये में बेचे थे उसमें से डेढ लाख रपये बरामद हुए। बाकी रकम उन्होंने खर्च कर दी थी। शुक्रवार की रात में घटना करने के लिए एकत्र हुए थे। एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार रिंकू, नीरज की बुआ का दामाद है, जो मौके से भागे है वह सभी इनके रिश्तेदार है। कोई मामा, बुआ व चाचा का बेटा है। प्रदीप गिरोह का सदस्य है।
परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर करते हैं वारदात
गिरोह कार में रात के समय अपने परिवार की महिलाओं को लेकर घूमता है, जो भी राहगीर मिलता है उसे लिफ्ट देकर बैठा लेते है। उसके बैग को कार की सीट के नीचे रखते है और पीछे बैठे सदस्य बैग से जेवर व कीमती सामान निकाल लेते है। पीड़ित को घर जाकर पता चलता था। इस गिरोह ने अनेकों घटनाएं की है। मेरठ, करनाल, सहारनपुर हाइवे पर इस गिरोह का आतंक है। यह लोग गांवों के बाहर डेरा डालकर रहते थे। पुलिस को उनके बारे में पता चलते ही यह भाग जाते है।
एक सदस्य की सराफा की दुकान
गिरफ्तार प्रदीप की बुलंदशहर में सराफ की दुकान है। जिस पर वह और उसका पिता बैठता है। प्रदीप इस गिरोह का सदस्य है। जो साथ में रहता है और बाद में जेवर खरीद कर उन्हें गला कर बेचता है।
गिरफ्तार आरोपी की पत्नी भी गई थी जेल
एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार नीरज गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ शामली जनपद के थानाभवन व कांधला में डकैती सहित 15 मामले मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर के थानों में दर्ज है। वर्ष 2021 में थानाभवन में डकैती के मामले में उसके साथ उसकी पत्नी शशि भी पकड़ी गई थी। गिरफ्तार रिंकू के खिलाफ लखीमपुरी खीरी, रामपुर, अमरोहा, हाथरस, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जनपद के थानों में आठ व प्रदीप के खिलाफ सात मामले में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बुलंदशहर जनपद के थानों में दर्ज है। रिंकू पांच साल से चोरी के मामले में हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र से वांछित चल रहा है। अलीगढ़, हरियाणा, यूपी में गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। यह गिरोह आठ साल से घटना कर रहा है।