फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three institutes sealed in house tax matter

हाउस टैक्स जमा न करने वाले तीन संस्थानों पर निगम ने लगाई सील

Sat, 26 Feb 2022 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
three institutes sealed in house tax matter
गृहकर जमा न करने वाले तीन संस्थानों पर लगाई सील
विज्ञापन

मेरठ। गृहकर जमा न करने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में तीन बकाएदारों संस्थानों पर सील लगा दी। संपत्ति अधिकारी ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में गुलशन लूथरा पर 40 लाख रुपये का गृहकर बकाया है। इसी क्षेत्र में इशरा इंडस्ट्री पर तीन लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा अंबे मां कंपनी पर छह लाख रुपये का गृहकर बकाया था। संस्थान के मालिक ने दो लाख का चैक और एक लाख रुपये नकद धनराशि जमा की। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा।

शास्त्रीनगर में बंदरों का आतंक, लोग परेशान
मेरठ। शास्त्रीनगर में इन दिनों बंदरों का आतंक है। वार्ड के पार्षद अनुज वशिष्ठ सहित अन्य लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम बंदरों पर लगाम लगाने को तैयार नहीं है। नगर निगम शहर के कई इलाकों से बंदर पकड़वाने का काम कर रहा है, लेकिन अभी तक भी वार्ड 63 के शास्त्रीनगर से बंदर नहीं पकड़े गए हैं। यह बंदर बच्चे और महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। इससे लोग दहशत में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed